भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में इको वाहन की टक्कर से युवक की मौत
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गदाईपुर निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र साइकिल से थाने की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुसमरा की तरफ से तेज गति में आ रही ईको वाहन ने दूसरी साइड में जाकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही घायल युवक को सैफई लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।