बख्शी का तालाब: इटौंजा में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, युवक पर हुआ जानलेवा हमला, न्याय के लिए भटक रहे परिजन
लखनऊ में न्याय के लिए भटक रहे परिजनों की फरियाद के बीच पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खून बहा दिया। इटौंजा थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी माधव लोधी पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे जानलेवा हमला किया गया। माधव बाजार से घर लौट रहा था, तभी हरदा कॉलोनी अकड़रिया रोड स्थित डीजल फैक्ट्री के सामने बाइक और कार से आए हमलावरों ने उसे घेर लिया।