सांगानेर: श्यामनगर थाने के कॉन्स्टेबल ने ईमानदारी से लाखों के जेवरात व नगदी से भरा बैग महिला को लौटाया
जयपुर के श्याम नगर थाने में पद स्थापित कांस्टेबल मुखराम ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्य का परिचय देकर 30 लख रुपए कीमत के जेवरात और हजारों रुपए की नगदी से भरा बैग महिला को लौट कर पुलिस का मान और सम्मान बढ़ाया है। दरअसल कटेवा नगर की रहने वाली एक महिला का बैग गुम हो गया था। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।