आगरा: यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने आगरा में 2148 चालान किए, 25 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के द्वारा आगरा की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एवं यातायात माह को सफल बनाने के लिए सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण प्रयास प्रारंभ किया है, जिसमें 2148 चालान किए एवं 25 लाख से अधिक जुर्माना किया है।