केवटी रनवे: केवटी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक संजीव कुमार साहू की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
केवटी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक संजीव कुमार साहू (52) की मौत हो गई। वे मधुबनी जिले के औंसी गोठ के निवासी थे। गुरुवार शाम एनएच-527B पर पाराडीह के पास उनका ऑटो खराब हो गया था। मरम्मत के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो उनके ऊपर गिर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा