कोल: अतरौली में मीरा बाबा के दर्शन करने जा रहे मां-बेटे को मैक्स ने रौंदा, महिला की मौत, बेटा घायल
Koil, Aligarh | Jul 5, 2025 अतरौली क्षेत्र में मीरा बाबा के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार मां बेटे को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और बेटा घायल हुआ है। 40 वर्षीय उमेश देवी अपने बेटे के साथ शुक्रवार रात्रि मीरा बाबा के दर्शन करने के लिए बाइक से जा रही थी। अतरौली में नहर से पहले ही बाइक को तेज रफ्तार मैक्स ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।