कोल: नादा बाईपास पर घायल अवस्था में सड़क पर मिला बाइक सवार युवक, अज्ञात वाहन ने रौंदा, एम्बुलेंस ने पहुँचाया जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Jul 5, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ का थाना रोरावर इलाके के नादा बाईपास की है।जहां गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार युवक सड़क पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी इधर सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए शनिवार के दोपहर करीब 1:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया।