अस्थावां: सारे थानां की पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
सारे थानां की पुलिस ने लूटपाट के मामले में एक युवक को लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोड़वा पर निवासी स्लोक यादव का पुत्र गुलशन कुमार है। सारे थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे बताया कि सारे थानां क्षेत्र के इटौरा रोड में एक व्यक्ति का बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था उसी मामले में गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।