जमुई: मनीयड्डा के पास बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल, एक को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Sep 16, 2025 मनीयड्डा के पास मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब बाइक दुर्घटना में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला की हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान लखनपुर निवासी विकास कुमार की पत्नी रजनी देवी तथा उसका बहनोई रूपेश कुमार के रूप में की गई है।