हुज़ूर: ऑटो में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, नाक से खून निकला, हत्या की आशंका
बिछिया थाना क्षेत्र में एक खड़ी हुई ऑटो में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और नाक से खून निकलता देख लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह साफ नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतक के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित कर शव