कलेर: कलेर प्रखंड में जीविका दीदियों ने रंगोली और रैली से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया
Kaler, Arwal | Nov 4, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में एवं स्वीप कोषांग के नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कलेर प्रखंड के कामता, सकरी खुर्द, अहमदपुर हरना तथा निरंजनपुर पंचायतों में जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर और रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।