बदायूं: अनूपशहर में बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुत्र की हुई मौत
Budaun, Budaun | May 14, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के रिसौली भिका पट्टी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय प्रसादी पुत्र तियोती राज उनका पुत्र रवि दिल्ली से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। कि जैसे ही वह जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर पहुंचे। तो बुधवार शाम को अनूपशहर पर अज्ञात चार पहिया ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।