मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड रेडमा में पंकज धर्म कांटा परिसर स्थित एक्साइड बैट्री शोरूम में लगे एसी की दोनों पाइप चोरी कर ली गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तीन चोर एक दूसरे के कंधे पर चढ़कर वारदात को अंजाम देते हुए दिख रहे हैं। उनकी पहचान भी हो रही है। इस घटना में 15 हजार का नुकसान बताया गया है।