चंडौस कस्बे के एक मोहल्ले से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित पिता ने सोमवार को थाना चंडौस में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार सुबह उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया, लेकिन किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।