मुंगावली में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शनिवार दोपहर करीब एक बजे भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।