मुरादाबाद: पाकबड़ा पुलिस ने एक युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पाकबड़ा पुलिस ने शनिवार को शबलु पुत्र अकील को अवैध तमंचा 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व काफी मुकदमें दर्ज हैं।