बदायूं: किसरूआ गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक की मौत और एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Apr 19, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के बरसुनिया गांव के रहने वाले 20 वर्षीय हरवीर पुत्र अतरपाल व नेमपाल पुत्र सौदान सिंह एक बाइक पर सवार होकर थाना उझानी क्षेत्र के बेनी नगला गांव दावत खाने गए थे। दावत खाकर लौट रहे थे। कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के किसरूआ गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें हरवीर की मौत हो गई और नेमपाल घायल हो गया।