रक्सौल: रक्सौल के डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की
रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने एक विशेष छापेमारी अभियान के तहत भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की है। रक्सौल और सीतामढ़ी में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में लगभग 15 लाख रुपए मूल्य की 2610 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की गई। पुलिस ने मौके से 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी शुक्रवार शाम करीब 04 बजे मिली।