करेड़ा: कीड़ीमाल चौराहे पर बजरी से भरे डंपर ने तीन गोवंशों को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
करेड़ा उपखंड क्षेत्र के शिवपुरी चौकी क्षेत्र के कीड़ीमाल चौराहे पर नेशनल हाईवे 148 पर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक हादसा पेश आया। किड़ीमाल गांव के समीप बजरी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे चल रहे तीन गोवंश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।