खगड़िया: भदास गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के भदास गांव में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची रिया कुमारी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रिया सत्यनारायण पूजा का प्रसाद लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मंगलवार सुबह कर