गुनौर: राजनीति से ऊपर मानवता: सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक के घर पहुंचकर जताया शोक
Gunnor, Panna | Jun 21, 2026 । पन्ना-खजुराहो क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पवई विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश नायक के निवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी श्रीमती कांती देवी नायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।