बड़सर: भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर ने मंडल स्तरीय मोर्चों की नवगठित टीमों की घोषणा की
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के विभिन्न मोर्चों की नई टीमों की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त और अनुशासित संगठन है जो ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने का कार्य करती है।