रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या-16 में रविवार देर रात्रि भीषण आग लगने से सात ऋषिदेव महादलित परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग की इस दर्दनाक घटना में घरों में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज समेत दैनिक उपयोग के अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।