शुजालपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल
शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चितोड़ापुरा में रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी हरिप्रसाद मीणा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने चचेरे भाई राजेश के साथ रामचंद्र राजपूत के घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई रितेश मीणा बाइक से बाड़पुर से चितोड़ा लौट रहा था। तभी सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही कार क्रमा