अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार दिन के दो बजे नवजात शिशुओं के लिए निःशुल्क गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। चक्रधरपुर की अंकित मेमोरियल की ओर से आयोजित निःशुल्क वस्त्र वितरण के दौरान मुख्य रूप से अंकित मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह रेल कर्मी एके पांडे, सरिता पांडेय,जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, समाजसेवी अनवर खान व अन्य मौजूद थे।