गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस टीम ने चोरी की बाइक और एक मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
खोडा पुलिस टीम ने सोमवार शाम तीन बजे चेकिंग के दौरान एक आरोपी लोकेश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी लोकेश ने बताया कि उसने यह बाइक अमेठी जिले से पांच महीने पहले चोरी की थी।