जशपुर: फर्जी e-Challan लिंक से रहें सतर्क, केवल सरकारी पोर्टल पर करें चालान का भुगतान
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने लोगों से फर्जी e-Challan लिंक से सतर्क रहने की अपील की है। साइबर अपराधी SMS, WhatsApp और सोशल मीडिया के माध्यम से नकली चालान लिंक भेजकर लोगों की बैंकिंग एवं अन्य गोपनीय जानकारी चुराने का प्रयास कर रहे हैं। जशपुर जनसम्पर्क से गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया