लाडपुरा: हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य का जयपुर रोड पर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरदस्ती बस में बिठाया
Ladpura, Kota | May 29, 2025 जयपुर के हवामहल विधायक बालमुकुन्द आचार्य को कोटा में नही घुसने देने को लेकर गुरुवार शाम साढ़े 3 बजे प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबर्दस्ती पुलिस बस में बिठाकर अपने साथ ले गयी। मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य का राष्ट्रीय ध्वज से नाक साफ करने का एक वीडियो वायरल हुआ था इसको लेकर कोटा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था