लाडपुरा: कोटा में चोरों के हौसले बुलंद, एक साथ चार मोबाइल दुकानों के ताले तोड़कर चुराए फोन और हजारों की नकदी
Ladpura, Kota | May 29, 2025 कोटा के महावीर नगर सेकंड में स्थित मोबाइल की दुकानों में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सम्राट चौराहे पर स्थित दुकान का शटर ऊंचा करके घुसे चोरों ने रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के 20-25 मोबाइल फोन और गल्ले में रखी 20 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया।