पूर्णिया जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार को शाम के लगभग 8 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि मधनिषेध विभाग के द्वारा छापामारी में कुल 175.180 ली० शराब जप्त किया गया है तथा 8335.000 ली० जावा गुड़ मद्यनिषेध टीम द्वारा घटना स्थल पर विनष्ट कर दिया गया है। जप्त शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 53,000 /- है। कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया