हाथरस: गांव रुदायन में घर की छत पर काम कर रहा मिस्त्री विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर घायल, जिला अस्पताल में हुई मौत
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रुदायन में बुधवार सुबह 11:30 बजे के लगभग घर की छत पर काम कर रहा एक मिस्त्री विद्युत लाइन की चपेट में आने से छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया औऱ म्रतक का शव परिजन अपने साथ घर ले गए