सिवनी: सिवनी में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल
Seoni, Seoni | May 25, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए।