पेटरवार भारतमाला परियोजना फेज वन के तहत बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा एक वर्ष पूर्व दिए गए निर्देश के बावजूद चरगी मुक्तिधाम के निर्माण में लगातार हो रही देरी पर सांसद ने गुरुवार समय लगभग एक बजे नाराजगी जताते हुए स्वयं मुक्तिधाम परिसर पहुंचे।