मल्हारगढ़: पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 साल पहले सजायाफ्ता तस्कर की 1.70 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वर्ष 2012 में 10 साल की सजा पाए रमेशचंद्र पोरवाल की 1.70 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रूप से अर्जित कृषि एवं आवासीय संपत्ति SAFEMA एक्ट के तहत फ्रीज कराई है, मुंबई स्थित सक्षम प्राधिकारी के अंतिम आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई,