कैंपियरगंज: कैंपियरगंज में ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, ढलान से उतरते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
गोरखपुर के कैंपियरगंज में सोमवार सुबह करीब दस बजे एक ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना अलगटपुर बंधे के ढलान पर हुई, जब ट्रैक्टर रीपर भूसा मशीन और ट्रॉली के साथ नीचे उतर रहा था। अनियंत्रित होकर पलटने से चालक ट्रैक्टर और रीपर मशीन के बीच फंस गया।