हाथरस: रेलवे लाइन पर जान जोखिम में डालकर रील बना रही दो अलग-अलग युवतियों का वीडियो वायरल, RPF पहचान में जुटी
#वायरल वीडियो
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली के सामने रेलवे लाइन पर जान जोखिम में डालकर एक युवती का कैमरा मेन के साथ रील बनाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर भी एक युवती की डांस करते हुए रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रेलवे लाइन दो युवतियों के अलग अलग जगह पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।