बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के तितरौदा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे दस बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव तितरौदा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, बेल्ट और क्रिकेट बल्ल से हमला करते नजर आ रहे है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।