सीतापुर: IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में नगर में जमकर प्रदर्शन, पुतला दहन किया गया
सीतापुर नगर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम मंदिर के पास IAS संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया है। IAS संतोष वर्मा को सरकार के द्वारा बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है, साथ में आक्रोश के चलते जमकर नारेबाजी करते हुए संतोष वर्मा का पुतला दहन भी किया है।