सीतापुर: हरगांव पावर हाउस के पास गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास गन्ने से भरे हुए एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर एक बाइक को सड़क पर जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।