शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में कचहरी रोड के पीछे वाले रास्ते पर गुरुवार देर शाम गुरु नानक स्कूल सामने दो सांडों के बीच भीषण लड़ाई का मामला सामने आया। दोनों सांड अचानक बीच सड़क पर आमने-सामने आ गए और जमकर भिड़ने लगे। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और यातायात बाधित हो गया।