बिछुआ: विधायक सुर्जीत चौधरी ने बिछुआ में पानी टैंकर वितरित कर जनता को दी राहत
विधायक सुर्जीत चौधरी ने बिछुआ में पानी टैंकर वितरित कर जनता को दी राहत बिछुआ क्षेत्र के विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट का समाधान करने और आम जनता को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आज रविवार शाम 4 बजे पानी के टैंकरों का वितरण किया। यह वितरण ग्राम पंचायत धनेगांव के पलासपानी गाँव और ग्राम पंचायत खदवेली के चकवाढांना गाँव में किया गया।