स्वीप कोषांग के तहत मंगलवार को 9 बजे जिले के सभी प्रखंडों के महादलित टोलों में विकास मित्रों और टोला सेवकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लोगों को शत-प्रतिशत और निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। लक्ष्मीपुर प्रखंड के पिडरौन, गौरा व ककनचौर समेत विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और महत्व से अवगत कराया गया।