नौतन थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा गांववार्ड नंबर–1 में उस वक्त मातम पसर गया जब गांव के रामचंद्र मुखिया की पत्नी शांति देवी की ठंड लगने से अचानक मौत हो गई। घटना आज 4 दिसंबर, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है, जब शांति देवी नौरंगा बाग में इंटर की पढ़ाई कर रही अपनी बेटियों से मिलकर घर लौट रही थीं।