अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के गांव फुटेकुआ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल किया रेफर
कोतवाली क्षेत्र में फूटा कुआं के पास शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल में भर्ती कराया। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एटा जिले के नेहरू नगर निवासी नीतेश कुमार (24) पुत्र रामप्रकाश और इटावा जिले क