सुसनेर: बामनियाखेड़ी में अफरा-तफरी: किसान के घर के पास आग भड़की, दमकल ने पाया काबू
बामनियाखेड़ी में शुक्रवार को 4 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब किसान करण सिंह के घर के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना होते ही गांव वाले एकजुट हुए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। तुरंत इसकी सूचना सुसनेर नप को दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुँचा। दमकलकर्मी रोहित कलोसिया ने आग बुझाई।