भरथना: महेवा के बंगलन दलीपनगर में सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे, शादी वाले घर में मचा हड़कंप
बकेवर थाना क्षेत्र के बंगलन दलीप नगर में बारात से पहले खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में पदम सिंह राजपूत पुत्र विश्वनाथ राजपूत निवासी बगिया का पुर्वा थाना सहायल (औरैया), उजाला देवी पत्नी पदम सिंह, आशुतोष पुत्र संतोष राजपूत निवासी बंगलन दलीप नगर तथा मोहित पुत्र कमलेश निवासी पर्वतपुर, इकदिल शामिल हैं।