हमीरपुर: बसवारी गांव के पास चौपहिया वाहन की बाइक से भिड़ंत, तीन लोग हुए जख्मी
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गांव बसवारी के पास तेज रफ्तार चौपहिया की बाइक से भिड़ंत हो गयी । भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों में से एक चौपहिया का सीसा तोड़ कर अंदर घुस गया। बाइक में तीन लोग सवार थे । तीनों घायलों को एंबुलेंस से मुस्करा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां घायलों का इलाज जारी है।यह जानकारी रविवार को छै बजे मिली है।