हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में कबरई–कानपुर मार्ग पर जाम और दुर्घटनाओं से त्रस्त कस्बावासी
कबरई–कानपुर मार्ग (एनएच-34) पर आए दिन लगने वाले जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से कस्बावासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण होने और दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित रहता है। पीक आवर्स में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। छोटे जाम मिनटों में लंबी कतारों में बदल जाते हैं।