राजातालाब: हाथी बाजार में नीलगाय ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
बाइक सवार युवक को नीलगाय ने मारी टक्कर, मौत सेवापुरी।जंसा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा हाथी बरनी इंटर कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब युवक की बाइक सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। मृतक की पहचान हाथी डीह गांव निवासी छोटू के रूप में हुई है।