कैराना: कैराना में मवी-हैदरपुर फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक मजदूर की मौत, साथी घायल
Kairana, Shamli | Jul 11, 2026 शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर निवासी सुफियान (22) हरियाणा के पानीपत जनपद के निंबरी स्थित एक कंबल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने गांव के साथी सौरभ (20) के साथ बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मवी-हैदरपुर फ्लाईओवर के समीप पहुंची, तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।